मोंट फोर्ट स्कूल में मातृ दिवस पर उमड़ा श्रद्धा और प्रेम का सैलाब

Mont Fort School witnessed an outpouring of love and devotion on Mother's Day.

सहारनपुर। गागलहेड़ी कस्बे के प्रतिष्ठित मोन्ट फोर्ट स्कूल में मातृ दिवस अत्यंत हर्षाेल्लास, गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में मातृत्व के प्रति सम्मान, प्रेम एवं कृतज्ञता की भावना को विकसित करना रहा। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन कर उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर सभी को भावविभोर कर दिया। किसी ने मां के स्नेह, त्याग एवं ममता पर आधारित कविताएं सुनाईं, तो किसी ने भावपूर्ण लघु कथाएं लिखकर अपने हृदय के भाव व्यक्त किए। अनेक विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से आकर्षक चित्र बनाकर मां के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण भावनाओं, उल्लास और अपनत्व से सराबोर रहा।
प्रबंधन पंकज गर्ग ने कहा कि मां बच्चे के जीवन की प्रथम गुरु होती है। मां का स्नेह, मार्गदर्शन और त्याग ही बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। मातृ दिवस जैसे आयोजन विद्यार्थियों को परिवार के मूल्यों, संवेदनाओं तथा सम्मान की भावना से जोड़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *