उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना

Uttar Pradesh Secondary Teachers' Association protest
  • पुरानी पेंशन और समान कार्य-समान वेतन की उठी मांग
    सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षकों की लंबे समय से लंबित मांगो के समर्थन में शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय सहारनपुर पर धरने का आयोजन किया गया। धरने के प्रारंभ में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुशील पुण्डीर ने 1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक एवं कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की, राजकीय शिक्षकों एवं कर्मचारियों की भांति माध्यमिक शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी निशुल्क चिकित्सा सुविधा लागू करने की मांग की। मंडली अध्यक्ष अनिल शर्मा ने वित्तविहीन शिक्षकों के लिए समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग की। ऋषिपाल सिंह पुण्डीर जिला अध्यक्ष सहारनपुर ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य को आयोग से नियुक्त प्रधानाचार्याे के समान वेतनमान लागू करने की मांग की। रवि गुप्ता जिला मंत्री सहारनपुर ने बेसिक शिक्षा विभाग में काम अंतरजनपदीय स्थानांतरण हेतु राजकीय विद्यालयों में कार्यरत उनके शिक्षक पति पत्नी की भांति माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत उनके शिक्षक पति पत्नी के लिए भी भारांक व्यवस्था की मांग की।
    धरने में डॉ सुशील पुण्डीर प्रदेश उपाध्यक्ष, अनिल शर्मा मंडलीय अध्यक्ष, रवि कुमार गुप्ता मंडलीय मंत्री, ऋषिपाल सिंह पुण्डीर जिलाध्यक्ष सहारनपुर, डॉ बृजमोहन द्विवेदी जिला मंत्री सहारनपुर,प्रधा0सुषमा राजपूत जिला उपाध्यक्ष, सत्यवीर चौधरी कार्य0 जिला मंत्री, वसीम किरमानी जिला कोषाध्यक्ष, राजेश यादव आय-व्यय निरीक्षक, प्रधा0 मनोज शर्मा, प्रधा0धर्मेंद्र शर्मा, विकास गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, श्रवण चौधरी जिला उपाध्यक्ष, राघवेंद्र यादव, इश्तियाक अहमद, सोनू कुमार, शेर बहादुर यादव, संदीप कुमार, हरीश कुमार, विनय प्रताप सिंह जगऔतार शर्मा, रवि दीप सिंह, प्रमोद कुमार, राजेश्वर बंदूक पूर्व मंडलीय मंत्री, राजेश त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *