सहारनपुर। किसानों की विभिन्न समस्यसाओं को लेकर आज भाकियू तोमर का एक प्रतिनिधमंडल प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर एवं युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी के नेतृत्व में एसपी देहात मयंक पाठक से उनके कार्यालय में मिला। एसपी देहात से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान जिले के किसानों की भी समस्या रखी गई। एसपी देहात मयंक पाठक को समस्याओं से कराया अवगत। एसपी देहात ने जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन। इस दोरान प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र तोमर,युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी, मंडल प्रभारी मुजीबरहमान जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज राणा ,जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र त्यागी,युवा जिला उपाध्यक्ष समीर, जिला प्रभारी नौशाद,जिला सचिव शेर सिंह, जिला प्रवक्ता मुजम्मिल ,तहसील अध्यक्ष सनोज चौधरी, युवा तहसील अध्यक्ष अलीम,तहसील सचिव मनोज, ब्लॉक उपाध्यक्ष अश्वनी, वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष पिंटू शहनवाज ,सोनू,बलदेव सिंह, राकेश कुमार मुहम्मद शीश,शाहरुख, फरीद, शाहबाज ,सारिक आदि मौजूद रहे।
भाकियू तोमर ने एसपी देहात मयंक पाठक को सौंपा मांग पत्र