सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग सुधारने के लिए सीडीओ सख्त, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दी चेतावनी

CDO strict to improve CM dashboard ranking, warns negligent officers

सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर श्री सुमित राजेश महाजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गई।
सुमित राजेश महाजन ने निर्देश दिए कि खराब रैंकिंग वाले विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए नए वित्तीय वर्ष में समय से अपने लक्ष्यों को देख लें और शुरू से ही रैंकिंग को बेहतर रखें। सभी विभाग सीएम डैशबोर्ड में सर्वाेच्च रैकिंग के लिए प्रयास करें तथा जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं पोर्टल को देखें एवं केपीआई (मुख्य प्रदर्शन संकेतक) पर .ष्टि रखें। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देशों एवं उच्च प्राथमिकता वालें बिन्दुओं पर गंभीरता से कार्य करें। सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग वाले विभाग निरंतर समीक्षा कर कार्यों का फालोअप करें तथा रैकिंग गिराने वाले कारणों को देखने तथा सुधार करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस पोर्टल पर प्रकरणों का समय से गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। फैमिली आईडी संबंधी लंबित आवेदनों को यथाशीघ्र शत प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी डैशबोर्ड की महत्ता को समझें और लापरवाही न करें। पर्यटन विभाग अपनी परियोजनाओं की निरंतर समीक्षा करें एवं उच्चाधिकारियों से समय लेकर निरीक्षण कराएं। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, पीडीडीआरडीए प्रणय .ष्ण सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *