कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा, एसएसपी ने खुद संभाला मोर्चा

Home Guards recruitment exam begins amid tight security, SSP personally takes charge

सहारनपुर। जनपद में आज उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन अत्यंत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ। परीक्षा के प्रथम पाली के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर ने स्वयं मैदान में उतरकर विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपी ने जनपद के सन्तालाल एण्ड जयनारायण खेमका गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इण्टर कॉलेज और इस्लामिया इण्टर कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण केंद्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता को जांचा और मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की हो रही सघन चेकिंग की प्रक्रिया को भी बारीकी से देखा।
मौके पर मौजूद केंद्र व्यवस्थापकों और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए एसएसपी ने कहा कि परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी केंद्र पर कोई संदिग्ध या अवांछनीय गतिविधि पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध तत्काल कठोर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *