शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए वोट बनवाने और सदस्यता अभियान पर जोर

Emphasis on vote making and membership drive for Teacher MLC elections

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) की एक आवश्यक बैठक दिल्ली रोड स्थित शिव विहार में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षक हितों और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में मुख्य रूप से आगामी शिक्षक स्नातक सदस्य विधान परिषद चुनाव पर ध्यान केंद्रित किया गया। पदाधिकारियों ने जोर दिया कि जिन शिक्षकों के नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुए हैं, उनके वोट प्राथमिकता के आधार पर बनवाए जाएं। इसके साथ ही नए शिक्षा सत्र के प्रारंभ होने पर संगठन के सदस्यता अभियान को गति देने का निर्णय लिया गया।
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए तय किया गया कि आगामी बुधवार से नगर क्षेत्र के सभी कॉलेजों का भ्रमण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं को सुना जाएगा और उन्हें संगठन की नीतियों से जोड़ा जाएगा।
आगामी 6, 7 और 8 मई 2026 को गोरखपुर में आयोजित होने वाले प्रादेशिक सम्मेलन में सहारनपुर से भारी भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले पदाधिकारियों और शिक्षक साथियों की सूची तैयार कर ली गई है।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र पुंडीर ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ संरक्षक रामनरेश शर्मा, संरक्षक रामेंद्र वालिया (पूर्व प्रधानाचार्य), संरक्षक सोमप्रकाश शर्मा, प्रधानाचार्य अनूप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन राणा, कोषाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह और उपाध्यक्ष भूपेंद्र पुंडीर ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मंत्री और प्रधानाचार्य अनिल कुमार द्वारा किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *