सहारनपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा अवैध खनन करने वाले वाहन दो डम्फर को सीज किया गया।
एसएसपी के निर्देशन में अवैध खनन के विरूद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा अवैध खनन सामग्री के परिवहन की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आज दो डम्फरों को अवैध खनन सामग्री के साथ सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया।