- अपात्र व्यक्तियों को दे दिया करोड़ों का मुवावजा
सहारनपुर। पुहाना से मोहनपुर गाड़ा होते हुऐ थानाभवन, शामली, बागपत के बीच पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 132 केवीए की लाइन का निर्माण 2015 में किया था जिसमें करोड़ों रुपए की धनराशि मुवावजे के रूप अपात्र व्यक्तियों को फर्जी खसरा नंबरो के आधार पर दे दी गई।
जानकारी के अनुसार पावर ग्रिड कॉरपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड द्वारा 2015 में बनाई गई 132 केवीए की लाइन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। इस लाइन के निर्माण में करोड़ों रुपए अपात्र व्यक्तियों को जारी कर सरकार को करोड़ों रुपए का चुना लगाया गया। एक अज्ञात फर्जी व्यक्ति को तीन फर्जी खसरा नंबरों में पात्र दिखाकर मोटी धनराशि आवंटित की गई। इसके अलावा लगभग दो दर्जन फर्जी व्यक्तियों को कई कई फर्जी खसरा नंबर दिखाकार करोड़ो की रकम का चेक से भुगतान किया गया है।
गौरतलब बात कि यह कि मुवावजे की रकम पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अधिकारियो के अलावा उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन मोहनपुर गाड़ा के तत्कालीन एसडीओ, लेखपाल और तहसीलदार की सहमति के बाद ही दी गई । फर्जी खसरा नंबरों पर फर्जी लोगों को किए गए करोड़ो के मुवावजो से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच कराकर मुआवजे की धनराशि वसूल करने एवं दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की है।
पावर ग्रिड और विद्युत विभाग ने मिलकर खेला गजब का खेल