11 कुंडी हनुमत यज्ञ के साथ भव्य धार्मिक आयोजन, पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

A grand religious ceremony was held with the 11-kundi Hanuman Yagna, and the installation of the five-faced Hanuman was completed.

सहारनपुर। श्रीमद् भागवत कथा के पावन अवसर पर आयोजित 11 एकादश कुंडी हनुमत यज्ञ का विश्राम दिवस बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान विधि-विधान से यज्ञ किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक एवं यज्ञाचार्य पंडित प्रशांत वशिष्ठ ने बताया कि 11 कुंडी यज्ञ के आयोजन से वातावरण शुद्ध और पवित्र होता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि जीवन में यज्ञ का महत्व समझते हुए समय-समय पर इसका आयोजन अवश्य करना चाहिए।
यज्ञ के उपरांत पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा आयोजन धार्मिक आस्था और भक्ति भाव से सराबोर रहा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वीरेंद्र शर्मा, अनिल गर्ग, राजेश सिंघल, संजय राणा, रमन वर्मा, संजय गुप्ता, गौरव अग्रवाल, शीशपाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *