सहारनपुर। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्व धाम में आयोजित मां राधा विहार स्थित महा शक्तिपीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में सूरत से तैयार लाई गई 900 फीट चुनरी, 13 मार्च 2026 को चढेगी मां शाकंभरी देवी को। देवी को 900 फीट चुनरी अर्पण कार्यक्रम में मां राधा विहार स्थित महा शक्तिपीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में सूरत से तैयार लाई गई 900 फीट चुनरी, 13 मार्च 2026 को चढेगी मां शाकंभरी देवी को चढ़ने के लिए चुनरी गुजरात सूरत से भक्तों द्वारा तैयार कराई गई और बड़े भाव से भक्त गण लेकर चुनरी को सहारनपुर पहुंचे हैं चुनरी का आते ही भव्य स्वागत किया गया और जयकारों से मां भगवती की आराधना वंदना की गई,। स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने बताया दिनांक 12 मार्च 2026 को चुनरी की पूजा विधिवत पूजा करने के उपरांत महा शक्तिपीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर राधा विहार से चुनरी मां शाकुंभरी देवी के लिए प्रस्थान करेगी सभी भक्तों द्वारा चुनरी को बैंड बाजे के साथ में पुष्पों की वर्षा करते हुए मां भगवती शाकंभरी के दरबार तक पैदल यात्रा लेकर जाएंगे, महाराज श्री ने कहा मां शाकुंभरी देवी को चुनरी चढ़ाने के बाद मां शाकुंभरी देवी चरित्र कथा प्रारंभ होगी जो 17 मार्च 2026 तक चलेगी और प्रतिदिन मां भगवती का अखंड भंडारा चलेगा महाराज श्री सभी भक्तों का आह्वान किया की सभी इस भगवती के धार्मिक यज्ञ में चुनरी लेकर मां के दरबार चले और मां का आशीर्वाद प्राप्त करें।
More Related Articles
सेक्रेड हार्ट चर्च में धूमधाम से मनाया गया विश्व महिला दिवस
सहारनपुर। महानगर के प्रमुख चर्च सेक्रेड हार्ट चर्च में ईसाई समाज की महिलाओं ने विश्व…
अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण, कालाबाजारी की रोकथाम और वांछित…