नागल बस स्टैंड पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग तेज, भाकियू (रक्षक) ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Demand for construction of flyover at Nagal bus stand intensifies, BKU (Rakshak) sends memorandum to Chief Minister

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (रक्षक) के पदाधिकारियों ने स्टेट हाइवे-59 स्थित नागल बस स्टैंड पर फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संगठन ने कहा कि फ्लाईओवर न होने के कारण इस स्थान पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।
ज्ञापन में बताया गया कि नागल बस स्टैंड से प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं, महिलाएं, बुजुर्ग और राहगीर हाइवे पार करते हैं। वहीं सड़क के दोनों ओर सैकड़ों व्यापारिक प्रतिष्ठान, क्लिनिक, अस्पताल और स्कूल भी स्थित हैं। फ्लाईओवर न होने के कारण कट से गुजरने वाले लोगों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। भाकियू (रक्षक) के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन द्वारा पूर्व में भी करीब 20 बार प्रशासनिक अधिकारियों को फ्लाईओवर निर्माण के लिए ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मांग की कि जनता की सुरक्षा को देखते हुए नागल बस स्टैंड पर शीघ्र फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाए।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांग पूरी नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन (रक्षक) 23 मार्च 2026 से अनिश्चितकालीन आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान प्रदेश प्रभारी सुनील राणा, जिला प्रभारी राहुल फौजी, राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ओहलान, सुनील शास्त्री, सुबह सिंह मलिक, बिल्लू त्यागी, गजेंद्र नौसरान, अनिरुद्ध त्यागी, वीरेंद्र सिंह, सतपाल राणा, विपिन धीमन, सचिन जाट, पुनीत चौधरी, मुस्तकीम, उदित नौसरान, विपिन हांडा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *