अचानक जमींदोज हुआ दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग

A two-story house suddenly collapsed, with residents narrowly escaping.

सहारनपुर। थाना मंडी क्षेत्रांतर्गत धोबी घाट क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पुराना दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था की। पुलिस ने एहतियात के तौर पर लोगों को मलबे से दूर रहने की सलाह दी। स्थानीय लोगों के अनुसार मकान काफी पुराना बताया जा रहा है, जिसके अचानक गिरने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटा रहे हैं तथा मलबे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *