नॉर्थ जोन जू-जित्सु प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों का दबदबा

Players from Saharanpur dominate the North Zone Ju-Jitsu competition.
  • 12 गोल्ड समेत जीते 28 पदकय अकादमी में भव्य स्वागत
    सहारनपुर। नोएडा मे 29 मई से 31 मई 2026 तक हुई आयोजित हुई तीन दिवसीय नॉर्थ जोन जू-जित्सु प्रतियोगिता 2026 मे सहारनपुर के खिलाड़ियों ने 12 गोल्ड, 6 सिल्वर और 10 कांस्य पदक जीत कर सहारनपुर समेत उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों का विन स्पोर्ट्स अकैडमी में भव्य स्वागत किया गया।
    सहारनपुर जू-जित्सु एसोसिएशन के सचिव मोहित शर्मा ने बताया कि नॉर्थ जोन जू-जित्सु प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने निवाजा और फाइटिंग सिस्टम में 28 पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहराया। उन्होने बताया की प्रतियोगिता मे सहारनपुर के हिमांशु करनवाल ने दो स्वर्ण पदक, कुणाल पुंडीर ने दो स्वर्ण पदक, सक्षम सहगल ने दो रजत पदक, नमन रोहिला ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक, यथार्थ कुलवंशी एक कांस्य व एक रजत पदक, गगन सिंह राठौड़ ने दो स्वर्ण पदक, नित्यम शर्मा ने दो स्वर्ण पदक, आन्या सैनी ने दो स्वर्ण पदक, देव यादव ने दो कांस्य पदक, अविराज ने दो कांस्य पदक, सुहानी धीमान ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक, वंशिका कश्यप ने एक कांस्य पदक, नूपुर ने एक रजत पदक व एक कांस्य पदक, लक्ष्य ने दो कांस्य पदक, अभिनव सैनी ने दो स्वर्ण पदक, दुर्वेश सैनी ने दो स्वर्ण पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहराया।
    विन स्पोर्ट्स अकैडमी में आयोजित स्वागत समारोह मे राजेश धीमान व सहारनपुर जू-जित्सु एसोसिएशन के सचिव मोहित शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। सचिव मोहित शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और अनुशासन का परिणाम है। उन्होने बताया कि सहारनपुर के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर खिलाड़ियों को भारतीय कुराश महासंघ के सचिव विक्रांत कश्यप, भारतीय जु जुत्सु एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय जोशी, सचिव अमित अरोड़ा, अमित चौधरी, यश शर्मा, दिव्यांश कश्यप, अंतरिक्ष सैनी, राघव कृष्णा आदि ने भी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *