सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नांगल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की घटनाओं में संलिप्त एक शातिर वांछित अभियुक्त को चोरी के माल समेत गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के निकट पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी नांगल संजय कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त मशरूर पुत्र इरफान उर्फ बुन्दू (निवासी ग्राम दानियालपुर उर्फ नौजली, थाना नांगल) को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का बिजली केबल बरामद किया गया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के ठोस साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दर्ज मुकदमों में बीएनएस (ठछै) की सुसंगत धाराओं की वृद्धि की है।
चोरी के केबल सहित वांछित शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार