सहारनपुर के गौरक्षक विजयकांत चौहान कश्मीर में ललडेड अवार्ड 2026 से हुए सम्मानित

Vijaykant Chauhan, a cow protector from Saharanpur, honored with the Lal Ded Award 2026 in Kashmir.

सहारनपुर। श्रीनगर के प्रसिद्ध टैगोर ऑडिटोरियम भवन में देर रात्रि ललडेड लिटेरी अवार्ड 2026 का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित समारोह में सहारनपुर के प्रसिद्ध गौरक्षक, वंदेमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट के संस्थापक व प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गौ देवी मंदिर गौशाला (नुमाइश कैंप) के संचालक विजयकांत चौहान जूनियर भगत सिंह को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान गौ सेवा, गौरक्षा और युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने के क्षेत्र में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों के लिए दिया गया है।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कार्यक्रम संयोजिका व प्रसिद्ध पत्रकार साध्वी वैदेही तमन (मुंबई) और श्रीनगर के प्रसिद्ध समाजसेवी बृज भूषण शर्मा ने विजयकांत चौहान को मेडल पहनाकर, मोमेंटो और सम्मान पत्र भेंट किया।
इस ऐतिहासिक मंच पर मिले सम्मान से अभिभूत होकर विजयकांत चौहान ने कहा कि वह इस ललडेड लिटेरी अवार्ड 2026 को पूज्य गौ माता और भारत माता के चरणों में समर्पित करते हैं। उन्होंने कहा, कर्म कभी निष्फल नहीं जाता। गौ सेवा करने वालों को किसी प्रचार या सम्मान की जरूरत नहीं होती, उनके भाग्य में यश हमेशा श्गॉड गिफ्टेडश् होता है। उन्होंने संकल्प लिया कि वह जीवन की आखिरी सांस तक देश, धर्म और गौ माता की सेवा में इसी प्रकार समर्पित रहेंगे। कश्मीर की पावन धरती पर मिला यह सम्मान पूरे सहारनपुर के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ और समापन सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत श्वंदेमातरमश् और राष्ट्रगान श्जन गण मनश् के साथ हुआ। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने श्मदर ऑफ कश्मीर ललडेड देवी लल्लदेश्वरी जी के जीवन चरित्र पर आधारित और साध्वी वैदेही तमन द्वारा रचित पुस्तक का विमोचन किया।
इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आश्वस्त किया कि जल्द ही मदर ऑफ कश्मीर ललडेड के नाम से एक भव्य और ऐतिहासिक स्मारक बनाया जाएगा, ताकि देश-दुनिया के युवा उनके जीवन से प्रेरणा ले सकें। उपराज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा केवल सरकारों का दायित्व नहीं है, बल्कि युवाओं और समाज की भी इसमें बराबर की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *