दो पालियों में शुरू हुई टीजीटी परीक्षा, नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने को भारी पुलिस बल तैनात

The TGT examination commenced in two shifts, with a heavy police force deployed to ensure it is conducted peacefully and free of cheating.

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर में 03 एवं 04 जून 2026 को आयोजित टीजीटी परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा जनपद के कुल 17 केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है।परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक देहात सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापकों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस प्रशासन ने परीक्षा अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है। सहारनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *