जिला निर्वाचन अधिकारी ने सील्ड गोदाम का किया निरीक्षण

The District Election Officer inspected the sealed warehouse.

सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मासिक निरीक्षण के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय में बने गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सील्ड गोदाम सुव्यस्थित पाये गये ।
अवगत कराना है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में निर्वाचन की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के तहत ईवीएम एवं वीवीपेट के रखरखाव के दृष्टिगत सील्ड गोदाम का मासिक निरीक्षण किया जाना आवश्यक होता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *