सहारनपुर। सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी की महानगर सहारनपुर की कार्यकारिणी की बैठक संस्था कार्यालय पर सम्पन्न हुई जिसमें संस्था की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गयी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम देश में बढते उर्जा संकट व पश्चिमी देशों में तनाव को दृष्टिगत रखते हुए जनता से पैट्रोल, डीजल व एल0पी0जी0 का उपयोग कम करने तथा विदेश मुद्रा भण्डार बचाने के लिये कम से कम एक साल तक सोना न खरीदने की सलाह का समर्थन किया गया।
संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के0एल0 अरोड़ा ने अपने वक्तव्य में कहा कि सन् 1965 में भारत पाकिस्तान के युद्ध के समय जब देश पर अनाज संकट आन पडा था, तब अमेरिका ने हमे अनाज देने से मना कर दिया गया था तब तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने देश से सोमवार के दिन सप्ताह में एक दिन उपवास का आवाहन किया था जिसका अनुसरण उस समय पूरे देश ने किया था तथा सोमवार को सभी रेस्ट्रांट व दुकाने आदि भी बंद रहते थे, जिसके प्रभाव से देश उस संकट की घडी में अनाज संकट की चुनौतियों से लड पाया था। प्रधानमंत्री पूरे देश का मुखिया होता है और यह पूरा देश उसका परिवार होता है यदि परिवार का मुखिया कोई आग्रह करता है तो पूरे परिवार का दायित्व है कि उसका पालन करे। आज हमारे विचार अलग हो सकते हैं, राजनीतिक विचार अलग हो सकते हैं परन्तु यदि देश पर कोई संकट आन पडता है तो हम सब भारतीय एक हैं इस पर किसी प्रकार की राजनीति न करते हुए सभी को प्रधानमंत्री जी की इस सलाह को मानना चाहिए। सभी उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने इस निर्णय को देशहित में बताया तथा इस उर्जा संकट से मिलकर लडने व उबरने में अपनी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव संदीप गुप्ता, अध्यक्ष सहारनपुर अजय अत्री, महासचिव अरूण सूरी, कोषाध्यक्ष अरूण प्रकाश शर्मा, ठाकुर सूर्यकांत सिंह, बलबीर छाबडा, सी0पी0 छाबडा, आर0के0 जैन, हरीश आहूजा, उषा गुप्ता, अनिल तलूजा, के0एल0 दावडा, जितेन्दर सिंह, संदीप गोयल, अमृत लाल अरोड़ा, अमरजीत कौर, यशपाल मलिक, सुखबीर सिंह, अमरदीप मित्तल, जुशील कुमार, प्रेम प्रकाश शर्मा, विजय कुमार अरोडा, राकेश कुमार जैन उपस्थित रहे।
देशहित में वरिष्ठ नागरिकों की अपीलः प्रधानमंत्री की बचत और संयम की सलाह का किया समर्थन