मण्डलीय कराटे प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) में रहा जनपद सहारनपुर का दबदबा

Saharanpur district dominated the divisional karate competition (girls' category).
  • राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज की 13 खिलाड़ियों का हुआ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन
    सहारनपुर। राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, सहारनपुर में मण्डलीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जसवंत सिंह सैनी राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं अद्योगिक विकास उत्तर प्रदेश, सरकार, संयुक्त शिक्षा निदेशक महोदय, राणा सहस्त्रांशु कुमार सुमन तथा जिला विद्यालय निरीक्षक, जय करन यादव, हर्ष देव स्वामी जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय
    प्रतियोगिता संयोजिका अनिता सिंह, कार्यक्रम प्रभारी सोनिया पवांर मंडलीय कीड़ा सचिव, डॉ आशु सिंह द्वारा सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का प्रारंभ किया गया।
    मंत्री जसवंत सैनी के द्वारा छात्राओं को खेल प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने के लिए कहा साथ ही आज गुरु पूर्णिमा के दिन मंत्री ने सभी छात्राओं को अपनी प्रथम गुरु माता पिता एवं शिक्षिकाओं के सम्मान व आदर करने के लिए प्रेरित किया तथा बालिकाओं को तथा बालिकाओं को देश में हो रही देश विरोधी गतिविधियों से सचेत रहने व देशप्रेम के विषय में बताया। संयुक्त शिक्षा निदेशक, राणा सहस्त्रांशु कुमार सुमन द्वारा बच्चों को मंडल का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर करने के लिए प्रेरित किया सभी बच्चों को बिना हार जीत के प्रतियोगिता में पूरे मनोयोग के साथ प्रतिभाग करने के लिए कहा जिला विद्यालय निरीक्षक जय करण यादव जी ने पूर्व वर्ष की भाँति। इस वर्ष भी सभी बालिकाओं को मंडल, राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने तथा हर प्रकार की मदद करने के लिए कहा, प्रतियोगिता में मण्डल सहारनपुर के तीनो जनपद के द्वारा प्रतिभाग किया गया। चयनित खिलाड़ी 17.08.2026 से 19.08.2026 लखनऊ में आयोजित होने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे निम्न प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगें।
    (अण्डर 14 बालिका वर्ग में वजन -26 वलिया,-30 जकिया, -34 सुजाता,-42 प्रेरणा, -46 गुंजन,-50 पूर्वी ़50 इशिका जनपद सहारनपुर। 38 सिवी मुजफ्फरनगर। अण्डर 17 बालिका वर्ग में वजन -32 आरूषि, -36 रमशा,-40 विनीता,-44 मिस्टी, -48 संजीवनी-52 मीनाक्षी,-56 गौरान्शी-60 जनब,़ 68 अंशीका -जनपद सहारनपुर। अण्डर 19 बालिका वर्ग में वजन – 32 प्रेरणा, -36 वंशिका -40 लायबा, 44 कोमल,-48श्री शर्मा-52 कनक, -56 सानिया, -64 शना, ़68 वंशिका जनपद सहारनपुर प्रतियोगिता के सफल संचालन में अलका अग्रवाल, बसंत उपाध्याय, नीरू प्रजापति, राममोहन सैनी, बिजेन्द्र पवार, अलका रानी, निकुंज वर्मा, मंजीत मोर्चा, रश्मि गुप्ता, अंजना कश्यप व समस्त स्टाफ द्वारा भी पूर्ण सहयोग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *