राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग में सहारनपुर के खिलाड़ियों का जलवाः स्वर्ण सहित कई पदक जीते

Players from Saharanpur shine in state-level powerlifting: Won several medals including gold

सहारनपुर। गोरखपुर में 2 से 4 मई 2026 तक आयोजित हुई उत्तर प्रदेश राज्य पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पदक जीतकर सहारनपुर का नाम गौरवान्वित कर दिया। पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों और कोच सन्नी कुमार को क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा के द्वारा सम्मानित किया गया।
पॉवरलिफ्टिंग कोच सन्नी कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के सौरभ पुण्डीर और शिवांश कश्यप ने अपने उत्कृष्ट खेल के बलबूते प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक। कृष्णा और कुमारी रवीना ने कड़े संघर्ष के बाद द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक व सन्नी कुमार, विजय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहराया। प्रतियोगिता मे आयुष वर्मा के द्वारा भी अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया।
शानदार जीत के बाद सहारनपुर लौटने पर सभी विजेता खिलाड़ियों और उनके कोच सन्नी कुमार का डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा, यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। इसी के बलबूते खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करेंगे। कोच सन्नी कुमार ने बताया कि पदक विजेता ये खिलाड़ी डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे उनसे पॉवरलिफ्टिंग खेल का प्रशिक्षण प्राप्त करते है। इस अवसर पर सहायक प्रशिक्षक प्रवीन चौधरी, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेन्द्र प्रताप, जयेन्द्र कुमार, कुश्ती कोच आदेश, सुप्रिया, आकाश सहित अन्य खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *