मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, स्कार्पियो और 25 बैटरियों के साथ तीन गिरफ्तार

Gang Stealing Batteries from Mobile Towers Busted; Three Arrested with a Scorpio and 25 Batteries

सहारनपुर (बेहट)। सहारनपुर जनपद की थाना बेहट पुलिस ने मोबाइल टावरों से चोरी की घटनाओं का आज खुलासा करते हुये तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अब तक चोरी किये गये मोबाईल टावर के 25 बैट्ररे, 01 मोटर साइकिल व घटना में प्रयुक्त 01 स्कार्पियो कार बरामद हुई है। बता दे कि 08.05.2026 वादी उ0नि0 रविन्द्र कसाना थाना बेहट द्वारा अज्ञात चोरों द्वारा मोबाइल टावर से बैटरी चोरी व पुलिस टीम पर हमला करने के सम्बन्ध में थाना बेहट पर मु0अ0स0- 197/26 धारा 109(1), 318(4), 303(1), 317(2), 317(5), 324(2) पंजीकृत कराया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के निर्देशन में चोरी, लूट, डकैती, छिनैती, आदि घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार दीक्षित के कुशल नेतृत्व में आज थाना बेहट पुलिस द्वारा चौकिंग व गश्त की जा रही थी। गश्त करते हुए पुलिस टीम जब ग्राम घुन्ना मोड पर पहुँची तो मोड़ पर तीन संदिग्ध व्यक्ति एक मोटर साइकिल के पास खडे थे, जिनके पास प्लास्टिक के दो बोरे रखे थे, जो पुलिस टीम को चैकिंग करते देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने घेरकर तीनों अभियुक्तों सलमान पुत्र मकबूल निवासी मौ0 हुसैन बस्ती बेहट अड्डा थाना मण्डी सहारनपुर, सारिक पुत्र शराफत निवासी ग्राम अकबरपुर सुनहेटी थाना कैराना जनपद शामली, कादिर पुत्र अलीशेर निवासी ग्राम अकबरपुर सुनहेटी थाना कैराना जनपद शामली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम को गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से मोबाईल टावर के 25 बैट्ररे, 01 मोटर साइकिल व घटना में प्रयुक्त 01 स्कार्पियों कार बरामद हुई है। गिरफ्तारी व चोरी की मोटर साइकिल बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना बेहट पर मु0अ0सं0 – 199/26 धारा 317(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय क समक्ष पेश किया जा रहा है। पूछताछ करने पर अभियुक्तगणों ने कबूल किया कि हम तीनों लोगों ने मोबाईल टावर से बैट्ररे चोरी किये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *