सहारनपुर। मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गयी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने आज विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। करीब सौ दुकानों का अस्थायी अतिक्रमण हटवाया और दस दुकानदारों पर जुर्माना लगाया। सड़क पर रखे बोर्ड व कुछ अन्य सामान भी जब्त कर निगम लाया गया। शहर के प्रताप नगर (रायवाला), मण्डी समिति रोड व जेबीएस कॉलेज से पक्का बाग तक सड़कों पर अतिक्रमण करने सम्बंधी शिकायत कुछ लोगों द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गयी थी। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने उक्त मार्गो पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए करीब एक सौ दुकानों का अस्थायी अतिक्रमण हटाया और उन्हें चेतावनी दी गयी कि यदि भविष्य में अतिक्रमण पाया गया तो सामान जब्त करने के साथ ही भारी जुर्माना लगाया जायेगा। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग ने बताया कि दस दुकानदारों पर कुल 5400 रुपये जुर्माना भी लगाया गया। कुछ दुकानदारों ने जुर्माना देने में आनाकानी की तो उनका सामान जब्त कर निगम के वाहनों में भरकर निगम लाया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान दो मेज, दो बैंच और सड़क पर रखे एक दर्जन बोर्ड व होर्डिंग जब्त किये गए। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल की पूरी टीम मौजूद रही।
More Related Articles
राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग में दम दिखाएगा सहारनपुर, मेरठ के लिए 21 सदस्यीय टीम रवाना
सहारनपुर। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मेरठ की आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में 11…
दो पालियों में शुरू हुई टीजीटी परीक्षा, नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने को भारी पुलिस बल तैनात
सहारनपुर। जनपद सहारनपुर में 03 एवं 04 जून 2026 को आयोजित टीजीटी परीक्षा-2026 को सकुशल,…
नवनिर्मित बाल मैत्री भवन का लोकार्पण
सहारनपुर। बाल देखरेख संस्थान शिशु सदन, छुटमलपुर स्थित पाश्चातवर्ती देखरेख परिसर में विशेषी.त दत्तक ग्रहण…