सहारनपुर। पृथ्वी दिवस के अवसर पर ब्लू बर्ड स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा पृथ्वी बचाओ, जीवन बचाओ का संदेश देते हुए स्कूल परिसर मे वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरान के पाठ से की गई, जिसके पश्चात विद्यार्थियों ने पृथ्वी को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया और साथ ही साथ वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यालय परिसर में कई पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण एवं निबंध लेखन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के महत्व को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलोफर शम्सी ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी हमारी सबसे मूल्यवान धरोहर है और इसे सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्लास्टिक का कम उपयोग करने, जल एवं ऊर्जा की बचत करने तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक मोहम्मद जमाल असलम ने सभी उपस्थि गण को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी हमारा घर है, और इसकी सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। हमें आज ही से छोटे-छोटे कदम उठाकर पर्यावरण को बचाने का प्रयास करना चाहिए। पेड़ लगाना, पानी और ऊर्जा की बचत करना, तथा प्लास्टिक का कम उपयोग करना हम सभी का कर्तव्य है। प्रकृति हमें जीवन देती है, इसलिए हमें भी इसका संरक्षण करना चाहिए। विद्यार्थियों को विशेष रूप से पर्यावरण के प्रति जागरूक होना चाहिए, क्योंकि वे ही भविष्य के निर्माता हैं। यदि हम आज से ही सही आदतें अपनाएंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और स्वस्थ पृथ्वी मिल सकेगी। आइए, हम सभी मिलकर पृथ्वी दिवस को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपना सक्रिय योगदान दें।
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन डॉ मोहम्मद खालिद ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी हमारी अमूल्य धरोहर है, जिसे सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक उपयोग के कारण पर्यावरण को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। हमें इस दिशा में सजग होकर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। मैं सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से आग्रह करता हूँ कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। छोटे-छोटे प्रयास, जैसे पेड़ लगाना, स्वच्छता बनाए रखना और संसाधनों का सही उपयोग करना, हमारे भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं। आइए, हम सभी मिलकर पृथ्वी की रक्षा का संकल्प लें और एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण के निर्माण में अपना योगदान दें।
ब्लू बर्ड स्कूल में पौधारोपण कर लिया धरती को बचाने का संकल्प