सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) से जुड़े किसानों ने आज जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान से उनके कार्यालय से उनसे मुलाकात की तथा किसानों की समस्याओं का एक ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में जनपद में चीनी मिलों पर बकाया भुगतान दिलाये जाने, गन्ना भुगतान में फिससडी मिलों को अगले सीजन में गन्ना आवंटन न किये जाने, गेंहू खरीद की समीक्षा कर खरीद में तेजी लाये जाने, सहकारी ऋण समितियों पर रासायनिक खादों की आपूति तथा बिक्री की समीक्षा हेतु जनपद पर उच्च अधिकारियों की समिति बनायी जाने, जनपद में बन रही सड़कों व ईंट भट्टों पर किसानों के खेतों से मिटटी खुदाई के मानक तय कर सख्ती से पालन करने की मांग की गयी।
भाकियू (टिकैत) ने जिलाधिकारी से की मुलाकात, गन्ना भुगतान और खाद किल्लत सहित विभिन्न समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन