धूमधाम से मनाया गया बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्मोत्सव

Baba Saheb Dr Bhimrao Ambedkar's birth anniversary was celebrated with great pomp

सहारनपुर। आईटीसी रोड स्थित सिद्धार्थनगर में माता रमाबाई महिला मित्र मंडल के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जेएस गंगा स्कूल के मैदान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक छटा देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से एकजुट होने और शिक्षित बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मित्र मंडल की सदस्यों द्वारा बुद्ध वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति से हुआ। इसके पश्चात बाल कलाकारों ने हुकुमचंद वाल्मीकि के निर्देशन में डॉ. अंबेडकर के जीवन पर आधारित एक नाटक का मंचन किया। नन्हे कलाकारों के जीवंत अभिनय ने पंडाल में मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महिला मित्र मंडल की प्रमुख सदस्योंकृसंगीता तेगवाल, कविता सिंह, किरण सिंह, पूनम लांबा, शशि मौर्य, रेनू दुधारा, उषा सिंह, अंजलि, मोनिका सिंह और विमला देवी ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य व्यक्तियों को शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन बृजपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर संजय तेगवाल, सीताराम सहगल, डॉ. महेश चंद्र, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. अश्विनी, डॉ. बृजपाल झागरोली और रवि कुमार बौद्ध आदि वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *