अगस्त में होगा जाट समाज का प्रांतीय अधिवेशन

Jat community's provincial convention to be held in August.

सहारनपुर। हकीकत नगर कैंप कार्यालय पर अखिल भारतीय जाट महासंघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान रनछाड़ बड़ौत निवासी किसान नेता चौधरी रविंद्र सिंह को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की फोटो देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जाट महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि समाज के लिए अग्रणीय रूप से कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। अगस्त में जाट महासंघ द्वारा जाट समाज का प्रांतीय अधिवेशन सहारनपुर में आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रदेश के कोने कोने से जाट प्रतिनिधि और खाप चौधरी हिस्सा लेंगे।
राष्ट्रीय महासचिव दीपक तोमर ने कहा कि अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना जैसे दहेज प्रथा,नशाखोरी,कन्या भ्रूण हत्या,मृत्यु भोज जैसे मुद्दे रहेंगे।समाज के उत्थान के लिए रणनीति बनाई जाएगी। प्रशांत चौधरी ने कहा कि जाट समाज के गरीब बच्चों को शिक्षा में, खेलो में आगे बढ़ाने के लिए मदद की जाएगी। इस दौरान चौ अरविंद मलिक,निकेत मलिक, ब्रह्मपाल पूनिया, युवराज सिंह,सुमित कुमार, राहुल तोमर, मनी तोमर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *