गोष्ठी में मोटापे की रोकथाम और आधुनिक उपचार की विशेषज्ञों ने दी जानकारी

Experts provided information on obesity prevention and modern treatments at the seminar.

सहारनपुर। एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (एपीआई), सहारनपुर शाखा की मासिक वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन अंबाला रोड स्थित एक होटल के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, देहरादून के वरिष्ठ मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार मिश्रा तथा मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून की वरिष्ठ हार्माेन (एंडोक्राइन) रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रेया शर्मा ने मोटापा, मधुमेह और उससे जुड़ी बीमारियों पर विस्तृत जानकारी दी।
डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि मौनजारो (डवनदरंतव) दवा मोटापा कम करने में काफी प्रभावी साबित हो रही है। इसके उपयोग से मरीज का लगभग 15 से 20 प्रतिशत तक वजन कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वजन कम होने से मोटापे से जुड़ी गंभीर बीमारियों जैसे डायबिटीज, हृदय रोग, स्लीप एपनिया, फैटी लीवर, ऑस्टियोआर्थराइटिस तथा कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।
डॉ. श्रेया शर्मा ने बताया कि भारत में लगभग चार करोड़ बच्चे मोटापे से प्रभावित हैं, जिससे देश इस मामले में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि अधिक मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन, शारीरिक गतिविधियों की कमी, तनाव, पर्याप्त नींद न लेना तथा भोजन में अत्यधिक कार्बाेहाइड्रेट का सेवन बच्चों और युवाओं में मोटापे के प्रमुख कारण हैं। यदि समय रहते मोटापे पर नियंत्रण नहीं किया गया तो भविष्य में डायबिटीज, हृदय रोग, ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया (ओएसए), घुटनों का दर्द, फैटी लीवर और हाइपोथायरॉयडिज्म जैसी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। एपीआई सहारनपुर शाखा के अध्यक्ष डॉ. कलीम अहमद ने कहा कि मोटापे से बचाव के लिए संतुलित जीवनशैली अपनाना आवश्यक है। उन्होंने भोजन में कार्बाेहाइड्रेट की मात्रा कम रखने, पर्याप्त प्रोटीन लेने, अधिक सलाद और फलों का सेवन करने, मीठे एवं शराब से परहेज करने तथा नियमित व्यायाम करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में एपीआई के सचिव डॉ. विकास अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि वैज्ञानिक सचिव डॉ. सौम्या जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर डॉ. अनुपम मलिक, डॉ. नरेश नौसरान, डॉ. रजनीश दहूजा, डॉ. मोहन पांडेय, डॉ. सुधीर अग्रवाल, डॉ. अनिल मलिक, डॉ. सुदर्शन नागपाल, डॉ. अजय कुमार जैन, डॉ. प्रवीण चावला, डॉ. डी.के. गुप्ता, डॉ. अमरजीत पोपली, डॉ. सी.एस. चोपड़ा, डॉ. महेश चंद्रा, डॉ. महेश गोयल, डॉ. सत्यानंद साथी, डॉ. जावेद अख्तर, डॉ. अनुराग गर्ग, बी.एस. दत्ता सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *