गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

The Guru Purnima festival was celebrated with great enthusiasm.

सहारनपुर। 23 जुलाई से आरंभ हुए इस आयोजन में देवी जी के द्वारा श्री रामचरितमानस के वक्तव्य के माध्यम से बताया गया की मन के रथ पर सवार होकर परमात्मा और गुरुदेव के पास जाना चाहिए। अगर हमारा मनोरथ अच्छा है तो उसमें परमात्मा प्रेरक भी है और सहायक भी है। आज गुरू पूर्णिमा के दिन कार्यक्रम की शुरुआत मे परम पूज्या देवी सुदीक्षा सरस्वती जी ने श्री महाराज जी को तिलक किया ओर आशीर्वाद लिया तत्पश्चात सभी आए हुए श्रद्धालुओं ने परम पूज्य गुरुदेव को तिलक करते हुए परम पूज्य देवी जी को तिलक किया ओर उनका आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा सुंदर-सुंदर भजनों प्रस्तुति दी गई और बच्चों द्वारा भजनों पर सुंदर नृत्य किया गया। सरस्वती युवा संगठन द्वारा सभी के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई। नगर विधायक राजीव गुंबर महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई महापौर अजय सिंह उप-सभापति मुकेश गक्कड़ डॉ नरेंद्र खन्ना डॉक्टर गौरव छाबड़ा डॉक्टर राजेश शर्मा ने गुरुदेव को तिलक किया और उनका आशीर्वाद लिया।
इस कार्यक्रम में सहारनपुर मुजफ्फरनगर मेरठ दिल्ली गाजियाबाद सूरत रुड़की हरिद्वार ऋषिकेश बैंगलोर हैदराबाद अहमदाबाद इंदौर तरावड़ी लाडवा नकुड अंबाला लुधियाना जालंधर मुंबई आदि आदि स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए और गुरुदेव को तिलक करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में सरस्वती युवा संगठन ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव कालिया सचिव संजीव जसूजा कोषाध्यक्ष अमृत बजाज सुधीर मिगलानी केवल राम जगदीश जसूजा शिव कुमार सौरव मदान मानस कपूर सुरेंद्र कालरा सोनू नागपाल मोनू मल्होत्रा महेश तनेजा ईशान अरोड़ा तुषार कालड़ा अक्षय अग्रवाल रुचि अरोड़ा हितेश कालड़ा राजीव कालड़ा रोहन ठकराल कृष्ण लाल मक्कड़ बोबी खुराना लेखराज कालरा बंटी एस सुधा प्रवीण वाधवा सुरेंद्र कालरा अशोक मक्कड़ ओम लोटन सोनू थरेजा सुरेंद्र कालरा सुरेन्द्र गाबा दिनेश खन्ना प्रवीण वाधवा नरेश बजाज राजू कालड़ा हंसराज विद्या रत्न आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *