सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में सोमवार को थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग और गश्त की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना के मद्देनजर पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पप्पू पुत्र शंकर निवासी ग्राम भैसराऊ, गौरव पुत्र इश्क सिंह निवासी ग्राम बिशनपुर, सन्नी पुत्र नरेन्द्र निवासी ग्राम बेहड़ा खुर्द, रजनीश पुत्र बंसी निवासी ग्राम बेहड़ा कला तथा अक्षय पुत्र रामदास निवासी ग्राम बेहड़ा कला, थाना फतेहपुर, जनपद सहारनपुर शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170ध्126ध्135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह, महिला उपनिरीक्षक मिथलेश राठौर, महिला आरक्षी शुभांगी, कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार, आरक्षी आयुष कुमार एवं आरक्षी जतिन कुमार की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चेकिंग और गश्त अभियान लगातार जारी रहेगा तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।
फतेहपुर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5 लोगों को किया गिरफ्तार