सहारनपुर। जिलाधिकारी सहारनपुर अरविन्द कुमार चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन द्वारा सीड बॉल विधि से वृक्षारोपण एनएचएआई बागपत रेंज टोल प्लाजा के पास जैनपुर में किया। स्थानीय प्रजाति के जितने भी पेडों के बीज है उनको चिकनी मिट्टी व खाद में मिलाकर एक इंच का बॉल बनाया गया। इसमें यह खासियत है कि बीज मिट्टी व खाद में रहता है। जब वर्षा होती है तो अच्छी कंडीशन होने पर बीज का जर्मीनेशन होता है और इसकी सफलता का प्रतिशत भी बहुत अच्छा है।
जिलाधिकारी और एसएसपी ने सीड बॉल विधि से किया वृक्षारोपण