पति ने मायके में रह रही पत्नी की चाकू मारकर की हत्या

Husband stabs wife to death while she was living at her maternal home.

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के कस्बा छुटमलपुर थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के करीब 14 साल बाद पति ने मायके में रह रही पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के कस्बा व थाना छुटमलपुर में प्रेम विवाह के करीब 14 साल बाद एक महिला की उसके पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके पर चाकू छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हरिजन कॉलोनी निवासी बालकिशन की 32 वर्षीय बेटी मीनू ने करीब 14 वर्ष पहले फतेहपुर थाना क्षेत्र के रजापुर निवासी सन्नी सैनी से प्रेम विवाह किया था। दंपती के चार बच्चें हैं। बताया जा रहा है कि
करीब 20 दिन पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। मामला बढ़ने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। इसके बाद मीनू अपने मायके छुटमलपुर आ गई थी, जबकि चारों बच्चे अपने पिता के पास ही रह रहे थे। आज सुबह परिवार के सदस्य काम पर गए हुए थे। इसी दौरान सन्नी अपनी ससुराल पहुंचा। घर में मीनू अपने 12 वर्षीय भांजे के साथ थी। भांजे ने बताया कि दरवाजा खुलने की आवाज सुनकर वह बाहर आया तो मौसा के हाथ में चाकू था। वह घबराकर पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों को बुलाने चला गया। जब परिजन वापस पहुंचे तो मीनू का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला, जबकि आरोपी फरार हो चुका था। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *