- सहारनपुर के डॉ. मनदीप सिंह दोनों फेलोशिप पाने वाले इकलौते चिकित्सक बने
सहारनपुर। गाजियाबाद में बीते दिन 5 जुलाई 2026 को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कॉलेज ऑफ जनरल प्रैक्टिशनर्स की नॉर्थ जोन कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन किया गया। इस उच्च स्तरीय चिकित्सा सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ पदाधिकारियों और उत्तर प्रदेश के नामचीन चिकित्सकों ने हिस्सा लिया और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन चर्चा की।
इस गौरवशाली कॉन्फ्रेंस में सहारनपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनदीप सिंह को श्आईएमए सीजीपी की प्रतिष्ठित फेलोशिपश् से नवाजा गया। उल्लेखनीय है कि डॉ. मनदीप सिंह को इससे पूर्व आईएमए एएमएस (की फेलोशिप भी मिल चुकी है। इस सम्मान के साथ ही डॉ. मनदीप सिंह को आईएमए की दोनों प्रमुख विंग्स की फेलोशिप प्राप्त हो चुकी है। वह सहारनपुर के इकलौते ऐसे चिकित्सक बन गए हैं, जिन्हें यह दोनों फेलोशिप प्रदान की गई हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सहारनपुर के चिकित्सा जगत में हर्ष की लहर है।
सम्मेलन में आईएमए मुख्यालयः अध्यक्ष डॉ. अनिल जे. नायक, सचिव डॉ. सर्वरी दत्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. पीयूष जैन, आईएमए सीजीपी मुख्यालयः डीन डॉ. शोभा आहूजा, सचिव डॉ. अमूथा करुणानिधि, आईएमए उत्तर प्रदेशः संरक्षक (पेट्रन) डॉ. शरद अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल, सचिव डॉ. आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. वानी पुरी आईएमए सीजीपी यूपीः फैकल्टी डायरेक्टर डॉ. संदीप जैन और सचिव डॉ. अभिनव अग्रवाल आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
इसके साथ ही, आईएमए मुख्यालय के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जे. नायक ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि वर्ष 2028 में आईएमए की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य में वर्ष 2028 को श्शताब्दी वर्षश् (ब्मदजमदंतल ल्मंत) के रूप में बेहद भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य आम जनता और पूरे भारतवर्ष को यह बताना है कि आईएमए की भविष्य की योजनाएं क्या हैं और यह संगठन देश की स्वास्थ्य सेवाओं में क्या योगदान दे रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जे. नायक ने देश की सभी शाखाओं से विशेष आग्रह किया कि वे नई दिल्ली में बन रही आईएमए की नई शानदार बिल्डिंग के निर्माण कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए श्आईएमए बिल्डिंग फंडश् में अपना अधिक से अधिक योगदान दें।
गाजियाबाद में आईएमए सीजीपी की नॉर्थ जोन कॉन्फ्रेंस संपन्न