शांति व्यवस्था भंग करने पर 2 महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

Three people, including two women, arrested for disturbing the peace.

सहारनपुर। महिला थाना मिशन शक्ति टीम द्वारा पारिवारिक विवाद की काउंसिलिंग के दौरान शांति व्यवस्था भंग होने पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 व 135 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय के निकट पर्यवेक्षण में तथा महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कुसुम भाटी राणा के नेतृत्व में शुक्रवार को की गई। पुलिस के अनुसार महिला थाना में चल रही काउंसिलिंग के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस पर पुलिस ने प्रथम पक्ष के आदेश पुत्र महावीर निवासी अहमदपुर, थाना रामपुर मनिहारान तथा द्वितीय पक्ष की मुकेश पत्नी रविंद्र निवासी आनंद विहार, थाना सदर बाजार और मीनू पत्नी आदेश निवासी अहमदपुर, थाना रामपुर मनिहारान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें समय से न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया पूरी की। इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कुसुम भाटी राणा, उपनिरीक्षक महीपाल सिंह, महिला उपनिरीक्षक रंजीता सैनी, हेड कांस्टेबल सोहनवीर तथा महिला कांस्टेबल वर्षा रानी शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *