सहारनपुर। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने आज पुलिस लाईन स्थित सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में थाना गागलहेडी पुलिस द्वारा पशुओं को जहरीला पदार्थ देकर मारने वाले जहर खुरानी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गैंग के 2 शातिरों को गिरफ्तार, अभियुक्तगण के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त गाडी छोटा हाथी, 500 ग्राम गुड, 500 ग्राम आटा, 02 पैकेट सल्फॉस (जहर) व 2 चाकू बरामद होने की जानकारी पत्रकारों को दी।
एसपी सिटी ने बताया कि गत 29 जून को परवेज आलम पुत्र स्व. शफीक निवासी ग्राम कुतुबपुर कुसानी थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर की लिखित तहरीर नदीम पुत्र अनबर निवासी गली न0 8ध्5 कमेला कालोनी इब्राहिमाबाद थाना मण्डी जिला सहारनरपुर व अबदुल्ला पुत्र काला निवासी एकता कालोनी बड़ी लाईट शकुरी मस्जिद के पास थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर द्वारा वादी की भैस को जहर देकर मार देने की सूचना के सम्बन्ध मे थाना गागलहेड़ी पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। थाना गागलहेडी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना गागलहेड़ी पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्तम में प्रभावी कार्यवाही करते हुए जहर खुरानी गिरोह को नवादा रोड से गिरफ्तार किया गया।
जहर खुरानी गिरोह का पर्दाफाश, दो दबोचे