सकारात्मक और ऊर्जावान माहौल में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास

Hundreds of people practiced yoga in a positive and energetic atmosphere.

सहारनपुर। भारत विकास परिषद् की सिद्धार्थ एवं ग्रेटर शाखा संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं सुंदर वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जिले से मान सिंह जैन (जिला सह-संयोजक) की गरिमामयी उपस्थिति रही। भारत विकास परिषद् सिद्धार्थ की सदस्य एवं योग आचार्या संगीता शर्मा को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सुबह 6ः00 बजे से 7ः00 बजे तक योग साधना का आयोजन हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योग के पश्चात फल एवं चाय-पानी की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का वातावरण बहुत ही सकारात्मक, ऊर्जावान और आनंदमय रहा।
इस अवसर पर सिद्धार्थ शाखा से सचिव राहुल गांधी, अनिल मदान, पूनम मदान, तपेश मंगाई, दीपा मंगाई, रिटेन भट्टाचार्य, सुचिता भट्टाचार्य, चमन सिंह चौहान, सुनीता चौहान, बिजेंद्र त्रिपाठी, संदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे। ग्रेटर शाखा से अध्यक्ष पंकज जैन एवं जिले से मान सिंह जैन की उपस्थिति रही। भारत विकास परिषद परिवार के अतिरिक्त भजन सम्राट संदीप शर्मा, शैली साहनी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री राम गुप्ता, वर्षा चोपड़ा, उद्योगपति प्रवीण अलबादी, गजल अलबादी, आरएसएस प्रचारक राकेश वीर, नंद किशोर तलवार, सरिता तलवार आदि सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे। इस योग शिविर को सफल बनाने में सिद्धार्थ शाखा के सदस्य सत्य शर्मा एवं उनके बच्चों निकुंज और स्नेही का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *