पुवांरका में भाजपा का भव्य जनकल्याण शिविर, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर योजनाओं की दी जानकारी

BJP holds grand public welfare camp in Puwarka; information provided about schemes marking the completion of 12 years of the central government.

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास, विश्वास एवं जनकल्याण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियानों की श्रृंखला के अंतर्गत आज पुवांरका विकास खंड कार्यालय, जनता मार्ग (चक हरेटी) में एक भव्य जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना और पात्र लाभार्थियों को उनसे जोड़ना रहा। इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां विशेषज्ञों ने नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता, टीकाकरण, पोषण अभियान, आयुष एवं योग स्वास्थ्य केंद्र तथा जन औषधि केंद्र की सस्ती दवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए स्वास्थ्य परामर्श और पंजीकरण प्रक्रिया से अवगत कराया। आंगनबाड़ी एवं महिला-बाल विकास विभाग के स्टॉलों पर सशक्त आंगनबाड़ी, स्वस्थ बालक अभियान, गर्भवती व धात्री माताओं की देखभाल, कुपोषण मुक्त भारत और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के संबंध में जागरूक करते हुए पोषण सामग्री के मॉडल प्रदर्शित किए गए, जबकि कृषि विभाग के स्टॉल पर किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पात्रता, आर्थिक सहायता और आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही युवा, उद्यमिता एवं रोजगार से संबंधित स्टॉलों पर आत्मनिर्भर भारत, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल और मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की जानकारी देकर युवाओं को स्वरोजगार व कौशल विकास कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान एवं राष्ट्र निर्माण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ आज देश के करोड़ों नागरिकों तक पहुंच रहा है और भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूर्व विधायक जगपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाएं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी निरंतर कार्य कर रही है, इसलिए नागरिकों को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए।
महानगर उपाध्यक्ष अमित गर्ग ने भी विचार रखते हुए कहा कि सरकार की नीतियों ने गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है और ऐसे शिविरों के माध्यम से आमजन को प्रत्यक्ष जानकारी मिल रही है। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं किसानों ने सहभागिता कर लाभ प्राप्त करने की प्रक्रियाओं को समझा और कार्यक्रम के अंत में खंड विकास अधिकारी (बी.डी.ओ.) सोनिका चौधरी ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं व नागरिकों का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी श्रृंखला में विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत महापौर अजय सिंह ने शारदा मंडल में वरिष्ठ कार्यकर्ता कल्याण सिंह रावत, राम भरोसे, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा एवं अशोक श्रीवास्तव के यहां रात्रि प्रवास व चौपाल के माध्यम से क्षेत्र के वरिष्ठ जनों व आम जनमानस से वार्ता की, जिसमें दुष्यंत यादव, नितिन परमार, ठाठ सिंह, विपिन शर्मा, राजकुमार कालड़ा, प्रदीप शर्मा, स्वराज सैनी, विजय चौहान, बिजेन्दर धीमान, अमित शर्मा, संदीप धीमान, नीरज माहेश्वरी, बसंत कश्यप, विपिन राणा, वीरेंद्र पुंडीर, शुभम यादव और अरुण यादव सहित तमाम वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *