सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

Program organized on Sardar Patel's 150th birth anniversary.

सहारनपुर। भारत-भारती उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में राष्ट्रनायक एवं लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भारत-श्रेष्ठ भारत विषयक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
वक्ताओं ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण, 562 रियासतों के एकीकरण तथा भारत की एकता एवं अखंडता में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। भारत-भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय भाई पत्रालय ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रांतीय संयोजक डॉ. गोकरण दत्त शर्मा एडवोकेट एवं उनकी टीम को बधाई दी। उत्तर प्रदेश मंत्री कुंवर ब्रिजेश सिंह ने भी कार्यक्रम को सफल बताते हुए सरदार पटेल के योगदान को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया।
कार्यक्रम में विधायक राजीव गुंबर, विधायक देवेन्द्र निम, पूर्व मंत्री सुरेश गंगवार, मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष अजीत राणा, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, संगठन मंत्री विवेकानंद, सिताब सिंह छोकर, फूल सिंह, उमेश शर्मा एडवोकेट, रणबीर राहगीर, प्रशांत पुंडीर, कंवरपाल सिंह, विजय शर्मा सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम को प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक बताते हुए इसकी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *