साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के 15,000 शत-प्रतिशत वापस कराए

Ensured the 100% recovery of ₹15,000 for a victim of cyber fraud.

रामपुर मनिहारन (सहारनपुर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को थाना रामपुर मनिहारन पुलिस ने बड़ी सफलता दिलाई है। थाना रामपुर मनिहारन की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित के साथ हुई साइबर धोखाधड़ी की पूरी रकम (15,000 रुपये) शत-प्रतिशत उसके बैंक खाते में वापस करा दी है। अपनी डूबी हुई रकम वापस पाकर पीड़ित के चेहरे पर खुशी लौट आई और उसने पुलिस टीम का दिल से आभार व्यक्त किया।
मामला रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र के ग्राम लुण्ढा का है। यहाँ के निवासी प्रवेश कुमार पुत्र राधेश्याम के साथ बीते 20 फरवरी 2026 को एक अज्ञात जालसाज ने मोबाइल पर एक फर्जी एपीके फाइल इंस्टॉल करवाकर 15,000 रुपये की साइबर ठगी कर ली थी। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने सूझबूझ दिखाते हुए अगले ही दिन, 21 फरवरी 2026 को ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक नगरध्नोडल अधिकारी (साइबर अपराध) और क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी श्री उम्मेद कुमार के नेतृत्व में साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले जालसाज के खाते में ट्रांसफर की गई 15,000 रुपये की पूरी राशि को होल्ड (फ्रीज) कराया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आज पूरी रकम पीड़ित के खाते में सुरक्षित वापस ट्रांसफर करा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *