आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर एडीएम प्रशासन मुस्तैद, केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

ADM administration is ready for the constable recruitment examination.

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की आयोजित लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकल विहीन वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु आयुक्त, सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर डॉ0 रूपेश कुमार द्वारा मंगलवार को परीक्षा केन्द्र गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, सहारनपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने परीक्षा कक्षों, सुरक्षा व्यवस्थाओं, अभ्यर्थियों की सघन जांच प्रक्रिया तथा सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। डॉ0 रूपेश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशानुरूप परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराया जाए, जिससे अभ्यर्थियों को निष्पक्ष वातावरण उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *