स्वच्छता और सुरक्षित पशुपालन से अपनी आमदनी बढ़ाएं महिला केयरटेकरः उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी

"Increase Your Income Through Hygiene and Safe Animal Husbandry": Deputy Chief Veterinary Officer to Female Caretakers

सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत सामुदायिक शौचायलयों की महिला केयरटेकर के प्रशिक्षण में विकास भवन स्थित सभागार में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुबोध कुमार ने कहा कि स्वच्छता एवं सुरक्षित पशुपालन से महिला केयरटेकर अपनी आमदनी बढ़ाएं।
डॉ0 सुबोध कुमार ने विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए महिला केयर टेकरों को स्वच्छ सुरक्षित एवं विकसित समाज बनाने के लिए पशुपालन करने के लिए भी अभिप्रेरित किया।
प्रशिक्षण में जानकारी दी गयी कि पंचायत राज विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 31000 पौधे रोपे जाएंगे। प्रत्येक पंचायत सचिवालय, आर.आर.सी. सेंटर, सामुदायिक शौचालय पर पौधे रोपित किए जाएंगे। मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी अभियान के अन्तर्गत तालाबों पर भी पौधे रोपे जायेगें। सामुदायिक शौचालयों कि महिला केयर टेकरों ने एक पेड़ मां के नाम सामुदायिक शौचालयों पर लगाने एवं बचाने का संकल्प लिया।
इससे पूर्व संदीप कुमार एवं आशीष सिंह जिला स्वच्छता सलाहकार द्वारा स्वच्छता के सात आयाम पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सामुदायिक शौचालय महिला केयरटेकर की भूमिका के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
विकासखंड साढौली कदीम के सामुदायिक शौचालय महिला केयरटेकर के प्रशिक्षण में अजय कुमार खंड स्वच्छता प्रेरक, प्रदीप पुंडीर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), अंकित कुमार खंड स्वच्छता प्रेरक ने विशेष सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन देव भास्कर पांडेय द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *