सहारनपुर। जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र के कपिल विहार में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक विक्षिप्त मानसिक स्थिति या आवेश में आए युवक ने खुद को घर के भीतर कैद कर आग लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम में खलबली मच गई। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन ड्यूटी पर तैनात फायर ब्रिगेड के फोम टेंडर वाहन को बिना वक्त गंवाए तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। जब फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुँची, तो नजारा बेहद डरावना था। मकान की प्रथम तल की छत पर रखे कपड़ों में भीषण आग लगी हुई थी और धुआं उठ रहा था। फायर कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और पड़ोसी मकान की छत के रास्ते से होते हुए तत्परता से पानी की बौछार कर आग को पूरी तरह बुझाया। लोहे के गेट तोड़कर अंदर घुसी पुलिस की टीम, आग बुझाने के बाद असली चुनौती युवक को सुरक्षित बाहर निकालने की थी। युवक ने खुद को मकान के मुख्य द्वार और प्रथम तल के गेट के बीच दोनों तरफ से लॉक कर लिया था। फायर कर्मियों ने काफी देर तक युवक को समझा-बुझाकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन उसने अंदर से गेट नहीं खोला। अनहोनी की आशंका को देखते हुए फायर यूनिट ने सूझबूझ का परिचय दिया। टीम पड़ोसी के भवन की छत के रास्ते से दाखिल हुई और सीढ़ियों पर लगे टिन शेड को कटर व अन्य उपकरणों की मदद से हटाया। इसके बाद भवन के भीतर प्रवेश कर सब्बल लोहे की रॉड की सहायता से बंद दरवाजों को तोड़ा गया। पुलिस के इस सरहान्य कार्य से सकुशल रेस्क्यू पर परिजनों ने जताया आभार, फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को समझा-बुझाकर पूरी तरह सुरक्षित और सकुशल बाहर निकाल लिया। युवक को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद स्थानीय पुलिस और रोते-बिलखते परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। फायर ब्रिगेड की इस त्वरित और जांबाज कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और दमकल विभाग की इस बहादुरी को देख स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने उत्तर प्रदेश पुलिस व फायर टीम का दिल से आभार व्यक्त किया।
खुद को कमरे में बंद कर आग लगाने वाले युवक का जांबाज रेस्क्यू, फायर टीम ने बचाई जान