लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती धूमधाम से मनाई

301st birth anniversary of Lokmata Ahilyabai Holkar celebrated with great pomp

सहारनपुर। युवा पाल समाज सेवा एवं उत्थान समिति, उत्तर प्रदेश और अखिल भारतीय पाल महासभा के संयुक्त तत्वावधान में आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती बेहद धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर शहर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के गौरवशाली जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
आज आयोजित कार्यक्रम में शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ खलासी लाइन स्थित गोपाल मंदिर से हुआ। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों और घंटाघर से होते हुए अत्यंत अनुशासित ढंग से पुनः गोपाल मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन को दर्शाती सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
समारोह के मुख्य अतिथि, अखिल भारतीय पाल महासभा (हरियाणा) के नर सिंह पाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमें माता अहिल्याबाई के जीवन मूल्योंकृत्याग, ईमानदारी और धर्मपरायणता को अपने जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र की निःस्वार्थ सेवा करनी चाहिए। एक कुशल नारी शासक के रूप में उनका आदर्श, एक धर्मनिष्ठ महिला के रूप में उनकी प्रेरणा और जनसेविका के रूप में उनका पूरा जीवन आज भी देश के लिए एक प्रकाशस्तंभ की तरह है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे नगर निगम के महापौर डॉ. अजय सिंह ने पाल समाज को एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने मंच से आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा जल्द ही शहर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर एक भव्य व प्रमुख चौक का निर्माण कराया जाएगा। मेयर ने स्पष्ट किया कि इस चौक के निर्माण के लिए उपयुक्त जगह भी सुनिश्चित कर ली गई है, जिस पर जल्द ही काम शुरू होगा।
विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार रवि कुमार पाल ने समाज के युवाओं और प्रबुद्ध वर्ग को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पाल समाज को अब अपनी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी और समाज के विकास के लिए सम्मानित पदों पर आगे आना होगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनम पाल, संरक्षक बलजीत चौधरी, पार्षद सोपिन पाल और संरक्षक पप्पू पाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए और समाज को कुरीतियों से दूर रहकर संगठित होने की अपील की। कार्यक्रम में पाल समाज के कई गणमान्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *