भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान का भव्य आगाज

Grand Launch of BJP's Training Camp Mega-Campaign

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्व प्रथम पण्डित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर और वंदेमातरम के सामूहिक गायन के साथ हुआ।
प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने की और सत्र की प्रस्तावना रखी। इस सत्र में भाजपा की वैचारिक यात्रा विषय पर बोलते हुए प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि श्राष्ट्र प्रथमश् की विचारधारा पर आधारित एक वैचारिक आंदोलन है। वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना से लेकर आज तक पार्टी ने राष्ट्रवाद, सुशासन, सांस्कृतिक गौरव एवं अंत्योदय को अपना आधार बनाया है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद को भाजपा की आत्मा बताते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश भ्रष्टाचार मुक्त शासन, मजबूत नेतृत्व और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
द्वितीय सत्र की अध्यक्षता महानगर के पूर्व संयोजक अमर गुप्ता ने की। इस सत्र में बूथ प्रबंधन विषय पर बोलते हुए सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डी.के. शर्मा ने कहा कि भाजपा की असली शक्ति बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। चुनाव में बूथ की मजबूती ही जीत का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बूथ को केवल चुनाव तक सीमित न रखें, बल्कि वर्षभर जनता के बीच रहकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं। उन्होंने पन्ना प्रमुख, बीएलए और शक्ति केंद्र की टीम को संगठन की रीढ़ बताया।
तृतीय सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने की। इस सत्र में ष्पार्टी का इतिहास एवं विकासष् विषय पर प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर पाठक ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जनसंघ से शुरू हुई यह यात्रा आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में स्थापित हो चुकी है। केंद्र में पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। पूर्व महानगर कोषाध्यक्ष नरेश धनकर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें प्रवक्ता आलोक वर्मा और आईटी के क्षेत्रीय संयोजक अम्बर स्वामी ने मीडिया व सोशल मीडिया प्रबंधन की बारीकियों को समझाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *