सहारनपुर। रिजर्व पुलिस लाइन सहारनपुर में पुलिसकर्मियों को व्यस्त ड्यूटी के दौरान स्वस्थ रखने और भीषण गर्मी व लू (हीट स्ट्रोक) से बचाने के उद्देश्य से ष्आहार की पाठशाला, स्वस्थ पुलिस वालाष् कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष सेमिनार में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य व सही खान-पान से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स सीखे। सिंह मौर्य अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहे। सेमिनार का संचालन अलीशा कपूर और सोनिया कपूर ने किया।
कार्यक्रम में सीनियर कंसल्टेंट डाइटीशियन आयुषी अग्रवाल शर्मा और प्रबंधक अंकित शर्मा ने पुलिसकर्मियों की जीवनशैली पर चर्चा की। डाइटीशियन आयुषी अग्रवाल ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि व्यस्त ड्यूटी शेड्यूल के कारण पुलिसकर्मियों को समय पर भोजन नहीं मिल पाता है। कभी उन्हें चाय-बिस्किट से काम चलाना पड़ता है, तो कभी बाहर का तला-भुना और जंक फूड खाना पड़ता है। धीरे-धीरे यही खराब आदतें हाई बीपी, डायबिटीज, मोटापा, एसिडिटी, फैटी लिवर और हृदय रोग जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन जाती हैं। डाइटीशियन आयुषी ने सचेत करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में पुलिसकर्मियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती हीट स्ट्रोक यानी लू लगने की होती है। लंबे समय तक तेज धूप में ड्यूटी करना, कम पानी पीना और शरीर में पानी व आवश्यक लवणों (इलेक्ट्रोलाइट्स) की कमी होना इसका मुख्य कारण है। उन्होंने सलाह दी कि ऐसी स्थिति को कभी भी नजरअंदाज न करें। लक्षण दिखने पर तुरंत किसी छायादार या ठंडी जगह पर जाएं, पानी या ओआरएस लें और जरूरत पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
स्वस्थ रहने के लिए डाइटीशियन ने दिए ये प्रभावी टिप्स, उन्होनंे कहा कि सुबह की शुरुआत हमेशा गुनगुने पानी के साथ करें। व्यस्तता के बावजूद भी सुबह का नाश्ता कभी न छोड़ें। दैनिक भोजन में दाल, हरी सब्जियाँ, सलाद और मौसमी फलों को जरूर शामिल करें। अधिक तला-भुना, मसालेदार भोजन और जंक फूड खाने से बचें। ड्यूटी के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। अपने साथ ओआरएस (व्त्ै) का पैकेट और काला नमक जरूर रखें। शरीर को ठंडा रखने के लिए छाछ, सत्तू, नारियल पानी, नींबू पानी और तरबूज जैसी हेल्दी चीजों का सेवन करें। प्रतिदिन 20 से 30 मिनट वॉक या एक्सरसाइज जरूर करें। रात में 5 बादाम और 1 अखरोट पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसे अच्छे से एक मिनट तक चबाकर खाएं।
मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यस्तता के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और कुछ अन्य उच्चाधिकारी कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए, लेकिन इसके बावजूद सेमिनार में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशेष रूप से इंचार्ज विनोद कुमार, सोनिया, भारी संख्या में महिला पुलिसकर्मी और पुलिस लाइन के परिवारों ने उपस्थित रहकर इस स्वास्थ्य सेमिनार का भरपूर लाभ उठाया।
पुलिस लाइन में लगी आहार की पाठशाला