बाल भारती स्कूल और मोक्षायतन संस्थान ने शुरू की योग संकल्प श्रृंखला

Bal Bharti School and Mokshayatan Sansthan started Yoga Sankalp Series

सहारनपुर। योग से संपूर्ण लाभ कमाने के लिए हमें उसकी बड़ी पहचान में जीने का अभ्यास करना होगा। हम योग को जीवन शैली बनाएं तो उससे अधिक लाभ कमा सकेंगे और अच्छा सर्वांगीण स्वास्थ्य अच्छी सोच और सर्व समृद्धि सभी कुछ पा सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु बाल भारती स्कूल समूह ने मोक्षायतन योग संस्थान के सहयोग से 21 मई से 21 जून तक भारत भर में 36 शाखाओं में एक महीने तक चलने वाली योग संकल्प श्रृंखला शुरू की, जिसमें लगभग 36 हजार छात्र और उनके परिवार मिलकर लगभग एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे।
अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु पूर्व राजनयिक और मोक्षायतन योग संस्थान की निदेशक आचार्य प्रतिष्ठा ने इस अभियान का शुभारंभ इस विचार के साथ दीप प्रज्वलन करके किया। बाल भारती विद्यालय समूह के अध्यक्ष निखिल चन्ना ने सम्मान पट्ट ओढ़ाकर आचार्य प्रतिष्ठा और मोक्षायतन योग संस्थान के निदेशक वित्त एवं विदेश नीति सीए धीरज सारस्वत का स्वागत किया। कार्यक्रम में बाल भारती की सभी शाखाओं के प्रधानाचार्यों, उप प्रधानाचार्यों, चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञ, भारत सरकार के अनेक मंत्रालयों के प्रतिनिधियों के साथ साथ अनेक गणमान्य विभूतियां शामिल हुईं। इस अवसर पर बाल भारती पब्लिक स्कूलों की विभिन्न शाखाओं के छात्रों और मोक्षायतन योग संस्थान के नन्हे योगियों ने मनमोहक योग प्रस्तुतियां दीं। बाल भारती समूह के अध्यक्ष निखिल चन्ना ने पिछले 10 वर्षों से बेहतर शिक्षा स्वास्थ्य और संस्कार के लिए लगातार सहयोग करने के लिए मोक्षायतन योग संस्थान के प्रति आभार प्रकट किया। जिसने गुरुदेव पद्मश्री स्वामी भारत भूषण की प्रेरणा से चार साल पहले ही योग के सही स्वरूप को घुट्टी में घोलने के लिए योग संस्कार भिक्षा अभियान की शुरुआत कर दी थी। आचार्य प्रतिष्ठा ने अपने संबोधन में दैनिक जीवन में योग के महत्व को साझा करते हुए योग के माध्यम से शरीर, प्राण, मनः पर अपना संबोधन दिया एवं इस वर्ष की योग दिवस थीम वेलनेस, विजडम एवं वर्ल्ड पीस पर अपनी बात रखी। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों के समग्र स्वास्थ्य के नजरिए के लिए बाल भारती समूह और चाइल्ड एजुकेशन सोसाइटी के प्रबंधन की भी प्रशंसा की एवं आश्वस्त किया कि आने वाले समय में भी मोक्षायतन योग संस्थान इसी प्रकार उनका सहयोग करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *