यूपीडा द्वारा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास 13 गांवों की 1000 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

UPIDA will develop an industrial corridor on 1,000 hectares of land across 13 villages near the Delhi-Dehradun Expressway.

सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित होटल दि ओएसिस में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की जनरल बॉडी मीटिंग चौप्टर चेयरमैन गौरव चोपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामभरोस सरन (आईएएस), उपायुक्त उद्योग अजय त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता सार्थक शर्मा, वरिष्ठ आर्किटेक्ट मनमीत सिंह बजाज, डॉ. धर्मेंद्र कुमार कैम, अभिषेक भदोरिया, सहायक आयुक्त प्रमोद कुमार और आईआईए पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामभरोस सरन ने उद्यमियों का आभार जताते हुए कहा कि उद्योगों की जो भी समस्याएं संज्ञान में लाई गई हैं, उनका संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर प्राथमिकता पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिया कि जिला प्रशासन उद्यमियों की मदद के लिए सदैव तत्पर है और वे व्यक्तिगत रूप से भी अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं।
चौप्टर चेयरमैन गौरव चोपड़ा ने बताया कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) सहारनपुर में करीब 1000 हेक्टेयर भूमि पर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (औद्योगिक गलियारा) विकसित कर रहा है। इसके लिए सदर तहसील के 11 गांवों (लाखनौर मुस्तकम, अलीपुरा, कोटा, कपासी, सूभरी मेहराब, सैदपुरा, लतीफपुर मुस्तकम, सीड़की, उमाही, भलस्वा ईसापुर, वाजिदपुर सानी) और नकुड़ तहसील के 2 गांवों (सरगथगवाला और कुम्हारहेड़ा) की भूमि चिन्हित की गई है। यह कॉरिडोर दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, अंबाला-शामली फोरलेन और बेहट रोड के निकट होने से उद्योगों को बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलेगी।
इस अवसर पर परमजीत सिंह, संदीप कपूर, वीरभान भटेजा, अरविंद खन्ना, प्रेम क्वात्रा, संजीव सचदेवा, दर्शन कुमार गुप्ता, अनिल कुमार अग्रवाल, प्रमोद कुमार गोयल, मनोज जैन, सुषमा बजाज, सुनील सैनी, प्रियेश गर्ग, शिवम गोयल, सुनील वर्मा, ऋषभ अग्रवाल, अविनाश अरोड़ा, आर.के. अग्रवाल, आशीष गुप्ता, पंकज गोयल, अरशद अहमद और अभय सैनी सहित लगभग 150 उद्यमी व सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *