घघरोली में स्कूल रेडिनेस मेले का आयोजन

School Readiness Fair organized in Ghagharoli

सहारनपुर। बुधवार को तहसील बेहट के विकासखंड साढ़ौली कदीम के गांव घघरोली में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में स्कूल रेडिनेस मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आई.सी.डी.एस. विभाग एवं मिशन सुनहरा कल आई.टी.सी. के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। मेले में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों की शैक्षणिक मानसिक और व्यावहारिक क्षमताओं का मूल्यांकन किया गया। मेले में बच्चों की भाषा पहचान,रंगों की समझ,बोलने की क्षमता और अन्य गतिविधियों के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास का आकलन किया गया। इस दौरान बच्चों को रीडीनेस रिपोर्ट कार्ड भी वितरित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे और बच्चों की गतिविधियों को उत्साह के साथ देखा। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों को बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और पोषण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रधान अब्दुल कय्यूम पोसवाल एवं बाल एवं पुष्टाहार अधिकारी अफसाना ने अपने संबोधन में कहा कि शुरुआती शिक्षा बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव होती है एवं ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करते हैं। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी शर्मा ने किया। मेले में मुख्य रूप से आ.वा. अमरेश रानी, राममूर्ति सैनी, पुष्पा सैनी,रीता सैनी,सुमन सैनी,बीना देवी,पूनम रानी, सुनीता देवी, नीरज देवी, संजय देवी, निर्मला देवी, रूमादेवी, राखी देवी, सविता देवी एवं अंजली देवी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *