नगर निगम ने स्कूलों में चलाया स्व-गणना 2027 अभियान

Municipal Corporation launches Self-Enumeration 2027 campaign in schools

सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने जनगणना-2027 के तहत आज शहर के विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ को स्व-गणना करायी तथा छात्र-छात्राओं को इस बात के लिए प्रेरित किया कि वे अपने अभिभावकों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करें।
नगर निगम की टीम आज कर निर्धारण अधिकारी व जोन-2 की चार्ज अधिकारी श्रुति माहेश्वरी के नेतृत्व में विभिन्न स्कूलों में पहुंची और स्कूलों के शिक्षकों व अन्य स्टाफ को स्व-गणना कराने के अतिरिक्त स्कूली बच्चों को भी संबोधित किया। चार्ज अधिकारी श्रुति माहेश्वरी ने जनगणना कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए स्व-गणना के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे घर जाकर न केवल अपने अभिभावकों बल्कि आसपास रहने वाले लोगों को भी स्व-गणना करने के लिए प्रेरित करें।
श्रुति महेश्वरी ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। समाज का हर व्यक्ति इसके दूरगामी परिणामों से प्रभावित होगा। इसलिए यह आवश्यक है कि हम इसे गंभीरता से लें और अपना राष्ट्रीय दायित्व समझते हुए इसमें भागेदारी करें। आज निगम की टीम द्वारा सेंट मेरी स्कूल, इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स इण्टर कॉलेज व जेबीएस इण्टर कॉलेज सहित अनेक स्कूलों में स्व-गणना करायी गयी। इस दौरान निगम की टीम में कर अधीक्षक सुधीर शर्मा के अलावा राघव, मनोज, संजीव, जुनैद, ताबिश आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *