सहारनपुर। पंजाबी बाग स्थित जिला उपाध्यक्ष ठा. राकेश सिंह के निवास पर मंगलवार को हिन्दू राष्ट्र निर्माण संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजना और देश के वर्तमान राजनीतिक व सामाजिक हालातों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दुष्यन्त राणा (एडवोकेट) और प्रदेश संगठन मंत्री पंडित सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश का हिन्दू समाज अब जागृत हो चुका है। उन्होंने कहा कि जनता ने धर्म और देश को हानि पहुँचाने वाली शक्तियों को नकारना शुरू कर दिया है। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि अब समय आ गया है जब हमें जात-पात के भेदों को भुलाकर एकजुट होना होगा। संगठन ने भारत सरकार से जल्द से जल्द समान नागरिक संहिता (न्ब्ब्) और जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की। साथ ही, भारत को संवैधानिक रूप से श्हिन्दू राष्ट्रश् घोषित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आह्वान करते हुए श्एक देश एक कानूनश् का नारा दिया।
जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी और जिला उपाध्यक्ष ठा. राकेश सिंह ने अपने संबोधन में पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव परिणामों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां हिन्दू समाज की एकजुटता के प्रमाण देखने को मिले हैं। महानगर अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और जिला महामंत्री पारथ राणा ने संयुक्त रूप से सदस्यता अभियान पर जोर दिया और सभी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में नए सदस्य जोड़ने के निर्देश दिए। जिला संगठन मंत्री और जिला उपाध्यक्ष ठा. रविंद्र राणा ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए हमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करना होगा और समस्त हिन्दुओं को एक मंच पर आना होगा।
बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड प्रदेश के सह-प्रभारी ऋषिवेंद्र सिंह ने की और संचालन योगेश प्रजापति द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विशाल शर्मा, रवि कुमार, शिवा गुप्ता, रजत कश्यप, अनुज उपाध्याय, ब्रजपाल सिंह, गौरव कुमार, रविन्द्र प्रजापति, कृष्ण कुमार सैनी, अंबुज शर्मा, लक्ष्य शर्मा, संजीव सैनी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
एक देश-एक कानून की मांग के साथ जनसंख्या नियंत्रण कानून पर दिया जोर