कलाकुलम एकेडमी के छात्र शिवांश मिश्रा का अभिनय क्षेत्र में शानदार पदार्पण

Kalakulam Academy student Shivansh Mishra makes a spectacular debut in the field of acting.

सहारनपुर। कलाकुलम कल्चरल अकादमी के अभिनय छात्र शिवांश मिश्रा ने अपने पहले विज्ञापन ‘नन्ही कली’ में शानदार अभिनय से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। पार्वती नगर, नवादा रोड निवासी शिवांश के माता-पिता अरुण मिश्रा एवं रेनू मिश्रा ने बचपन से ही उनमें कला के प्रति जुनून देखा और निरंतर उनका सहयोग किया।
परिवार ने इस सफलता का श्रेय शिवांश के अभिनय गुरु रवि कर्णवाल को दिया है। विज्ञापन की शूटिंग उत्तराखंड के खूबसूरत हरशील क्षेत्र में की गई।
कलाकुलम के रचनात्मक प्रमुख शुभम शर्मा के अनुसार, ‘नन्ही कली’ परियोजना पिछले 30 वर्षों में लगभग 10 लाख लड़कियों को सहायता प्रदान कर चुकी है। इस अभियान का संदेश है कि बदलाव की शुरुआत हमेशा “एक” से होती है।
शिवांश मिश्रा अब अपनी आगामी फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और अभिनय के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार हैं।
कलाकुलम के संगीत निर्देशक रजत धीमान एवं दीपक सैनी, अकादमी के सहयोगी साथियों एवं बच्चों के अभिभावकों अजय यादव, यतेंद्र सैनी, पुनीत धीमान और हरिओम ने भी शिवांश को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *